
बाजपुर – प्रदेश सरकार द्वारा 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए स्लॉट प्रक्रिया को हटाए जाने के बाद बाजपुर की राम भवन धर्मशाला में वैक्सीन लगवाने के लिए भारी संख्या में युवा पहुंचे। जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लोगों को वैक्सीन लगाने का कार्य किया जा रहा है।
बता दें कि प्रदेश में वैक्सिंग की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध होने और 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए स्लॉट बुक कराने में आ रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने स्लॉट प्रक्रिया को हटाने के बीते दिन आदेश जारी किए थे।
वही स्लॉट प्रक्रिया खत्म होने के बाद बाजपुर की राम भवन धर्मशाला में वैक्सीन लगवाने के लिए 18 वर्ष से अधिक उम्र के सैकड़ों लोग पहुंचे। जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लोगों को वैक्सीन लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है।

डॉ आराधना वर्मा ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर पर आधार कार्ड से रजिस्ट्रेशन करने के उपरांत वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों में खासा उत्साह भी देखने को मिल रहा है। साथ ही उन्होंने लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की है।





















