– अज़हर मलिकबाजपुर – यहां अनाज मंडी स्थित बालाजी मंदिर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर मृत लोगों की आत्मा की शांति की प्रार्थना को लेकर शांति पाठ किया और साथ ही कोरोना योद्धाओं को बेहतर कार्य करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।
बता दें कि सोमवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष भगवंत सिंह म्यान के नेतृत्व में कार्यकर्ता बालाजी मंदिर में एकत्र हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कोरोना वायरस की दूसरी लहर की चपेट में आकर मृत लोगों की आत्मा की शांति और कोरोना योद्धाओं को लोगों की मदद करने के लिए और अधिक शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।
इस दौरान भगवंत सिंह म्यान ने कहा कि कुछ लोग कोरोना वायरस से बचने के लिए सरकार द्वारा लगाए जा रही वैक्सीन को नहीं लगवा रहे हैं, इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन लगवाना बेहद जरूरी है।





















