– मुन्ना अंसारी
लालकुआँ – पुलिस के द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान मे ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध नशा करोबारियो मे हड़कम्प मचा हुआ है, वही पुलिस प्रशासन की कार्यशैली की हर कोई सराहना कर रहा है ।
गौरतलब है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व क्रय विक्रय के विरुद्ध अभियान प्रचलित है। विगत दिनों लाकडाउन के दौरान कोतवाली लालकुआं के क्षेत्रांतर्गत अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय के सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त हो रही थी। जिसके दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी लालकुआं द्वारा अधीनस्थ पुलिस बल को ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।
इसी क्रम में बिन्दुखत्ता स्थित हिरन बाबा मंदिर के पास से प्रभारी निरीक्षक लालकुआं संजय कुमार व एसएसआई रोहिताश सिंह के दिशा निर्देशन में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, चैकिंग के दौरान हिरन बाबा मंदिर के पास चैकिंग कर रहे उपनिरीक्षक मनोज कुमार कांस्टेबल गंगा सिंह, तरुण मेहता, गुरजन्ट सिंह हिरन बाबा मंदिर के पास चैकिंग कर रहे थे, कि हल्दुचौड़ रोड की ओर से आ रहे अभियुक्त संतोष राम पुत्र पूरनराम निवासी विकासपुरी नंबर 2 खैरानी बिन्दुखत्ता लालकुआं उम्र 25 वर्ष को 51 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके विरुद्ध कार्यवाही करते हुए धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है । अभियुक्त को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल गंगा सिंह, तरुण मेहता, गुरजन्ट सिंह मौजूद थे।





















