
रुद्रपुर – भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने आज रुद्रपुर के खुदीराम बोस नगर में कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु आम जनता को आयुष किट वितरित की। आयुष किट की योजनाओं से आम जनता को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है जिसके लिये श्री चुघ ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत व आयुष मंत्री हरक सिंह रावत का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने आम जनता को भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का उद्देश्य है कि इस कोरोना संक्रमण के काल में प्रदेश में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। ऐसे में आपस में एक दूसरे का सहयोग ही सबसे महत्वपूर्ण है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि किसी भी क्षेत्र में कोई परिवार जरूरतमंद है, राशन, दवाई, कोई अनाथ आदि किसी भी प्रकार से संकट में हो तो वह हर क्षण उसके साथ खड़े हैं और ऐसे हर जरुतमन्दों की हर सम्भव मदद की जाएगी।
कार्यक्रम में गणेश मण्डल, रीता सरकार, दयाल ढाली, सुमाला मण्डल, विमल मण्डल, काजल मण्डल, बीना, रसिक, चपला बैरागी, मैना राय, रेखा राय, पारुल मण्डल, विनय राय, नामित सरकार, संध्या सरकार, पांची गाईन, प्रमोद कुमार, सुरेश कुमार, राजेश कुमार, कमला देवी और तेजराम गंगवार को आयुष किट वितरित किये। सहयोग करने वालो में रमेन विश्वास पार्षद बबलू सागर विनोद सक्सेना आदि मौजूद थे।





















