
– अज़हर मलिकजसपुर – एक बार फिर अवैध खान का काला कारोबार चरम पर है। खुलेआम रात दिन खनन माफिया अपने काले कारोबार को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे है। जिम्मेदार विभाग अधिकारियों के गठजोड़ से अवैध खनन के काले कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है।
जसपुर क्षेत्र में खेतों को इकसार करने के नाम पर आसपास के खाली पड़े खेतों की जेसीबी से खुदाई कर जमकर चांदी कूट रहे हैं। जिस पर ना तो जसपुर क्षेत्र के एसडीएम की नजर और ना ही अन्य जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों की अवैध चल रहे इस काले कारोबार की शिकायत जब डीएम से की तो उन्होने जिला खनन अधिकारियों को जांच के निर्देश दे दिए। जहां बुधवार को उपनिदेशक खनन दिनेश कुमार के निर्देश पर खनन मोहर्रिर जय प्रकाश ने पटवारियों के साथ खनन स्थल का मौका मुआयना कर आला अधिकारियों को जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की। खनन माफियावाओं पर लगाम लगाने की कवायद में शिकायत कर्ता को आला अधिकारियों से न्याय की उम्मीद जगी है। आरोप है कि स्थानीय स्तर के अधिकारियों से शिकायत की गई तो उन्होने मामले में कोई संज्ञान नही लिया। जो महज शिकायत कर्ता को टलकाते रहे।
वही इस मामले में जिले के उपनिदेशक खनन के निर्देश पर खनन मोहर्रिर जय प्रकाश मोके पर पहुचे तो उन्होने बताया कि विभागीय आला अधिकारी के निर्देश पर बुधवार को राजपुर के पटवारी धीरेंद्र नेगी एवं अंगदपुर के पटवारी कुलदीप नेगी के साथ स्वीकृति वाले स्थल समेत बिना स्वीकृति वाले स्थल पर मिट्टी उठाई जगह की नाप जोख की तथा खेत स्वामियों के बयान दर्ज कर संयुक्त रिपोर्ट बनाकर आला अधिकारियों को सौंप दी है। मामले में आला अधिकरी ही अग्रिम कार्रवाई करेंगे।





















