
– मुन्ना अंसारी
लालकुआँ – उत्तराखण्ड कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष शिल्पी अरोड़ा ने विधानसभा अध्यक्षों की सूची जारी की है जिसमे लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय युवा कार्यकर्ता कफिल अहमद सलमानी को 56 लालकुआँ विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष शिल्पी अरोड़ा ने कहा कि जैसा कि सर्वविदित है कि वैश्विक महामारी कोरोना के चलते देशभर में लगभग सभी कार्य ऑनलाइन, जूम मीटिंग, वर्चुअल रैली, व्हाट्सएप ट्विटर व अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से किए जा रहे है, ऐसे समय में राजनीति में सोशल मीडिया विभाग की अतिमहत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है, और इसी कड़ी में कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग ने अब तक प्रदेश में अपनी अग्रणी भूमिका निभाई है और आने वाले वक्त में भी इसी प्रकार सोशल मीडिया के माध्यम से कार्य करते हुए भारतीय जनता पार्टी की नाकामियों को उजागर करता रहेगा।
पूर्व में राष्ट्रीय स्तर पर व प्रदेश स्तर कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य भी करता रहेगा व समय-समय पर प्रदेश स्तर पर होने वाली मीटिंग व ऑनलाइन ट्रेनिंग जैसे अन्य कार्यक्रम किये जाते रहेंगे जिससे कांग्रेस सोशल मिडिया विभाग को मजबूत किया जा सके ।
कफिल अहमद सलमानी के विधानसभा अध्यक्ष बनने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल, चेयरमैन लाल चन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, वरिष्ठ नेता हरेन्द्र बोरा, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव हेमवती नन्दन दुर्गापाल, सभासद हेमन्त पांडेय, युवा विधानसभा अध्यक्ष कमल दानू, पूर्व युवा अध्यक्ष पुष्कर दानू, भुवन पांडेय सहित कई कांग्रेसी पदाधिकारियों ने बधाई दी है।





















