
रुद्रपुर – भाजपा के वरिष्ठ नेता भारत भूषण चुघ ने संजय नगर खेड़ा में सुशील कुमार की सस्ते गल्ले की दुकान पर पहुंच कर आम जनता से मुलाकात कर उनकी राशन कार्ड, राशन मिलने में आ रहीं समस्याओं को सुना और दुकान पर सभी को राशन वितरित करवाया।
उन्होंने कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान अवश्य किया जाएगा, वह सम्बंधित अधिकारी से वार्ता कर समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करायेंगे। उनका पहला लक्ष्य है कि इस कोरोना संक्रमण के दौर में कोई भी परिवार,व्यक्ति भूखा न सोये, हर व्यक्ति को राशन अवश्य मिले। उन्होंने बताया कि यदि किसी भी व्यक्ति या परिवार को राशन आदि से सम्बंधित कोई भी समस्या होती हैं, तो वह किसी भी समय उनसे सम्पर्क कर सकते हैं। हर जरुतमन्द को तत्काल मदद पहुँचाई जायेगी।
इस दौरान पार्षद बब्लू सागर, सूरज, सौरभ, दिनेश, विजय, अमर, राहुल, अमित, संजीत, प्रमोद, गणेश, छोटू आदि उपस्थित थे।





















