
रुद्रपुर – पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ व महानगर ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के प्रथम बार रुद्रपुर आगमन पर जिले में बिगड़ी हुई स्वास्थ्य व्यस्था व भाजपा नेताओं के घर पर लगाये जा रहे वैक्सीनेशन मामले एवं व्यापारी की समस्याओ को लेकर मुख्यमंत्री का विरोध किया।
श्री बेहड़ ने कहा कि कोरोना महामरी में विगत दो माह में ऊधम सिंह नगर व पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओ का बुरा हाल रहा है। प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग का अलग से मंत्री ने होने के कारण समस्याओं के निस्तारण के लिए समीक्षा भी ठीक समय पर नही हो सकी, जिस कारण प्रदेश में लोगो को स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से जूझना पड़ा। ऊधम सिंह नगर में लोगो को अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन के लिए दर-दर भटकना पड़ा। आज भी इतने टाइम बाद भी पूर्ण रूप से वैक्सीन नही मिल पा रही लोगो को जो कि बहुत ही दुःख की बात है। कोरोना में जनता को स्वास्थ्य सुविधा देने में भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार पूर्ण रूप से फ़ैल साबित हुई है।
महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा की 18 से 45 उम्र तक के लोगो को वैक्सीन लगवाने के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। जबकि भाजपा के नेता व उनके रिश्तेदार घर पर बैठ कर वैक्सीन लगवा रहे हैं और आम जनता का हक मार रहे हैं। व्यापारी वर्ग आज भाजपा सरकार की कोरोना नीतियों से पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है, प्रदेश का व्यापारी आज सड़कों पर आ चुका है लेकिन सरकार की तरफ से व्यापारियों के लिए कोई राहत पैकेज का ऐलान नही किया है। जिससे यह प्रतीत होता है कि यह सरकार छोटे व्यापारियों को बर्बाद करने पर तुली हुई है।
इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्षा श्रीमती मीना शर्मा पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडे नगर महामंत्री राजीव कामरा पार्षद मोहनखेड़ा सचिन मुंजाल नगर निगम में विपक्ष के नेता मोनू निषाद युवा कांग्रेसी नेता सौरव बेहड़, राघव सिंह, पार्षद राजेश कुमार, मोहन भारद्वाज सुरेश गौरी, हरीश जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पंत, एनएसयूआई के अध्यक्ष चेतन भट्ट, बाबू खान, अबरार अहमद, पूर्व सभासद इंदरजीत सिंह, अनिल शर्मा, संजीव रस्तोगी, परवेज़ कुरैशी, सरोज रानी, किशोर कुमार, अमन जोहरी, देबू कोहली, रोहित, धीरू कोहली, राकेश यादव, नितिन कुमार, सोनू चौहान, सुमित राय, शिशुपाल सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिं,ह समप्रीत ग्रोवर, मोनिका ढाली, सतबीर सिंह फैजराज खान आनंद शर्मा आशित बाला अमित बिष्ट शिवम हरजीत सिंह चंद्रशेखर डब्लू उमा सरकार बीना बनिक जयदेव मदक आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।





















