– इंडिया नज़र ब्यूरो
रुद्रपुर – सरकार के अधिक से अधिक लोगों को वैक्सिन लगाने की मुहिम के तहत आज सामिया लेक सिटी दानपुर में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए तथा फ्रंट लाइन कोरोना वर्कर्स के लिए वैक्सिन लगाने हेतु एक वेक्सिनेशन कैंप लेक सिटी सोसाइटी के कार्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सोसाइटी अध्यक्ष डॉ कुंदन सिंह राठौड़ एवं भाजपा युवा नेता भारत भूषण चुघ द्वारा सँयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर दीवान सिंह चुफाल जी,एस पी साहू जी,विधुत भट्टाचार्य जी,बलदेव भट्ट जी , सर्वजीत सिंह जी ,अखिलेश खरे जी,डी सी पांडेय जी,हरपाल सिंह जी तथा जिला अस्पताल से दीपा जोशी जी, दिव्या बढ़ती जी,गीता जेठा जी उपस्थित थे। आज के कैंप में कुल 106 लोगों ने कोवैक्सिन की डोज़ लगा कर अपने आप को तथा देश को कोरोना से सुरक्षित करने में अपना सहयोग दिया । सोसाइटी अध्यक्ष डॉ राठौड़ ने बताया कि परिसर में करीब 600 परिवार निवास करते हैं सभी लोग कोरोना के प्रति बहुत जागरूक हैं वे वेक्सिनेशन के लिए बहुत उत्साहित हैं। आज कई लोग वेक्सीन न लग पाने के कारण निराश दिखाई दिये। इससे पूर्व भी सोसाइटी में Covid -19 जाँच कैंप का सफल आयोजन किया जा चुका है।





















