रुद्रपुर – जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित एक ज्ञापन में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉ गणेश उपाध्याय एवम् किच्छा व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजकुमार बजाज ने कहा कि वर्तमान में कोरोना महामारी अन्तर्राष्ट्रीय महामारी का रूप ले चुकी है। ऐसे समय में किसान तथा व्यापारी दोनों की कोविड महामारी संक्रमण, बाजार में कम बिकवाली, बकाया, बैंक ब्याज, कर्फयू के साथ-साथ आर्थिक दिक्कतों से जूझ रहा है।
किसानों को आगामी धान की फसल बोने के लिये धन की आवश्यकता है। जबकि व्यापारी को दुकान में बन्द पड़े माल के खराब होने, एक्सपॉयरी तथा सीजन आउट होने से मूल्यों में तेजी से गिरावट के साथ ही व्यापारी व किसानों के परिवारों को कोविड-19 संक्रमण से भी जूझना पड़ रहा है। ऐसे में व्यापारी व किसान दोनों की आर्थिक व मानसिक रूप से बेहद परेशान है। व्यापारी व किसान बैंक के ब्याज, कर्ज, बकाया वसूली तथा बिजली बिल के दबाव में बेहद चिन्ताजनक हालातों से गुजर रहा है। प्रदेश में कोरोना महामारी काल में व्यापारी तथा किसानों का बैंक का ब्याज माफ किया जाये तथा उनसे बकाया वसूली को रोका जाये तथा उनके बिजली का बिलों को माफ किया जाना चाहियें।
साथ ही वैक्सीनेशन को तेजी से वार्ड व ग्रामसभा स्तर अनुसार कराया जाये तथा आगामी बरसात से पहले टूटी सड़को की की मरम्मत नई सड़कों जिनकी निविदा हो चुकी है ,तुरंत की बनाना प्रारंभ किया जाए । अगर बरसात के बाद अगर यह सड़कें बनाई जाएंगी निश्चित तौर पर सड़क की स्वीकृत धनराशि डेढ़ गुने से लेकर दुगनी हो जाएगी । इस अवसर पर महिपाल सिंह बोरा , प्रभु दत्त जोशी आदि लोग थे।





















