हल्द्वानी – उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल का कहना है कि पहाड़ों में कोरोना के फैलने की मुख्य वजह शादियां है, क्योंकि सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के बाद भी 25 की जगह 50 या उससे ज्यादा लोग शादियों में शामिल होते रहे, जिससे पहाड़ों में तेजी से कोरोना फैला है।
उन्होंने कहा कि लोगों ने गांव घरों में शादी विवाह के कार्यक्रमों में मास्क नहीं लगाया जिससे कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता रहा जिससे पहाड़ों में हालात खराब हुए।





















