
– अज़हर मलिक
काशीपुर – यहां के रहने वाले चार रैपर ने मिलकर वर्तमान समय में चल रही समस्याओं और परेशानियों को ध्यान में रखते हुए एक गीत तैयार किया है जिसका नाम ”lockdown anthem” रखा है, जिसमें उन्होंने लोगों से घर में रहने को अपील की है और जितना भी प्रशासन सेवा में लगा है,उनके लिए अपनी भावनाएं व्यक्त की है।
बता दे कि गाने को चारो ने मिलकर लिखा है, जिसमे इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड होल्डर shlovij के साथ साथ shaks mine, lit hm और sumit the lekhak ने अपने अपने शब्दो से लोगों तक एक अच्छा संदेश देने की पूरी कोशिश कि है, इस गीत को यूट्यूब पर अब तक एक हज़ार से ज्यादा लोग देख चुके है।
इस गीत में देश की उन तस्वीरो को दर्शाया गया है जो काफी मार्मिक और ह्रदयस्पर्शी है,जिसे देख कर कोरोना के भयावता को देख जा सकता है ,साथ ही गीतकारो ने एक सन्देश भी देने की कोशिश की है कि लॉक डाउन के नियमो का पालन करके खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है।





















