
– उवेस सिद्दीक़ीहल्द्वानी – उत्तराखंड में बढ़ते ब्लैक फंगस के मामलों को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह तैयार है, प्रशासन ने ब्लैक फंगस के लिए राजकीय सुशीला तिवारी अस्पताल को अधिकृत किया है। चिकित्सालय के अंदर आइसोलेट वार्ड तैयार करा दिया गया है। हल्द्वानी के अंदर फिलहाल दो ब्लैक फंगस के मामले में हैं, जिनका इलाज सुशीला तिवारी में चल रहा है।
सीएमओ डॉ भागीरथी जोशी का कहना है कि बच्चों के संक्रमित होने पर हल्द्वानी शहर में बाल रोग विशेषज्ञ की टीम तैयार है। सुशीला तिवारी और डीआरडीओ अस्पताल को तैयार किया जा रहा है, जिले के अंदर 11 बाल रोग विशेषज्ञ हैं और जरूरत पड़ने पर प्राइवेट चिकित्सालय से भी संपर्क किया जाएगा, बच्चों के मामले को गंभीरता से देखते हुए जिलाधिकारी भी लगातार बैठक कर जनसंपर्क कर रहे है। नैनीताल जिले में फिलहाल बच्चों के कोरोना संक्रमित होने की संख्या कम है, उसके बावजूद भी हम पूरी तरह से तैयार है।





















