– अज़हर मलिककाशीपुर – नशे के कारोबार पर बनी शाहिद कपूर की फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ तो आपने देखी होगी,उसी की तर्ज़ पर नशे के कारोबारी उत्तराखंड में भी अपने पाँव पसार रहे है। ताज़ा मामला ऊधम सिंह नगर जिले का है,जहाँ बरेली से तस्करी करके लाई जा रही बड़ी खेप को काशीपुर की आईटीआई पुलिस ने पकड़ा है। जिसका अंतर्राष्ट्रीय मूल्य डेढ़ करोड़ रुपया आंका गया है।
कोरोना कर्फ्यू के दौरान उत्तराखंड की ऊधम सिंह नगर जिले की आईटीआई पुलिस ने चैकिंग के दौरान लोहियापुल स्थित रजपुरा टांडा रोड पर एक मोटर साईकिल UP25BX-8274 होण्डा लिब्रो को चैकिंग हेतु रोकने का प्रयास किया तो यह भागने लगे. पुलिस ने इनको कब्ज़े में लेकर इनकी तलाशी ली तो दोनों के पास 300 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पकडे गये दोनों स्मैक तस्करो ने अपना नाम शाहिद हुसैन,निवासी पश्चिमी फतेहगंज थाना फतेहगंज जिला बरेली उ0प्र0 उम्र 24 वर्ष जिसके कब्जे से 282 ग्राम स्मैक और दूसरे ने अपना नाम जाकिर निवासी पश्चिमी फतेहगंज थाना फतेहगंज जिला बरेली उ0प्र0 उम्र 34 वर्ष के कब्जे से 18 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले यह दोनों स्मैक तस्कर काफी समय से बरेली से स्मैक लाकर उत्तराखंड में स्मैक बेच रहे थे। काशीपुर सहित जिले के कई नगरों में इनका नेटवर्क फैला हुआ है। अब पुलिस इनके आपराधिक इतिहास सहित नेटवर्क खंगालने में लगी हुई है। जिससे नशे के कारोबार को रोका जा सके।
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस गिरफ्तार स्मैक तस्करो से पूछताछ कर रही है,जिससे इनके पूरे नेटवर्क के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जा सके। इनके कब्ज़े से मोटर साईकिल कब्ज़े में ली गई है,जिससे इन्होने यह अपराध किया है। इनके विरुद्ध एफआईआर नं0 115/21, धारा 8/22/60 एन. डी. पी. एस. एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जनपद बरेली से जानकारी की जा रही है। इनके नेटवर्क पर काम किया जा रहा है। जिसके जल्दी ही परिणाम सामने आयेंगे।





















