
रुद्रपुर- उत्तराखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तिलक राज बेहड़ ने भारतीय जनता पार्टी के कांग्रेस के खिलाफ उपवास रखने के कार्यक्रम को नौटंकी करार दिया। साथ ही कहा कि केंद्र और राज्य में अपनी विफलताओं को छुपाने एवं जनमानस का ध्यान भटकाने के लिये भाजपा यह ड्रामा कर रही है।
श्री बेहड़ ने कहा की भारतीय जनता पार्टी को उपवास अपनी सरकार के खिलाफ करना चहिये था,राज्य सरकार हर मोर्चे पर फ़ैल हो चुकी है। कोरोना के रोक थाम में राज्य सरकार ने कोई काम नही किया है। प्रदेश के अन्दर न तो पूरी मात्रा में चिकित्सक मौजूद हैं ना ही पेरामेडिकल स्टाफ है और ना ही दवाइयां उपलब्ध हैं। कोरोना जैसी भयंकर महामारी के समय में भी स्वास्थ्य विभाग जैसा महत्वपूर्ण मंत्रालय भी मुख्यमंत्री ने अपने पास रखा हुआ है।
श्री बेहड़ ने कहा की भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता के प्रति अपना विशवास खो चुकी है। इनके मंत्री विधयाक एक दूसरे के खिलाफ ब्यान बाजी करके जनता के प्रति संवेदनशील नही रहे। राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। ब्लैक फंगस जैसी भयंकर बीमारी प्रदेश में अपने पैर पसार रही है, सरकार के पास मरीजों को बचाने की कोई व्यस्था नही है जो कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
श्री बेहड़ ने कहा की राज्य सरकार कोरोना से मरने वालों की संख्या के आंकड़े भी छुपा रही है,जबकि मरने वालो की संख्या सरकारी आंकड़ो से कहीं ज्यादा है, उसको छुपाया जा रहा है। कोरोना के मरीज पिछले दिनों में अस्पतालों में भटकने को मजबूर थे। अपनों का इलाज कराने के लिए लोगो भटक रहे थे, परन्तु अस्पतालों में बेड नही मिल रहे थे।
श्री बेहड़ ने कहा की एक ओर मुख्यमंत्री अपने विधायकों से अपील कर रहे हैं कि विधायक अपनी विधायक निधि से एक-एक करोड़ रूपये कोरोना कण्ट्रोल में खर्च करें पर ऊधम सिंह नगर के हालत बद से बदतर है। स्वास्थ्य विभाग सार्वजनिक करे कि किस-किस विधायक ने स्वास्थ्य विभाग को एक-एक करोड़ रूपये दे दिए हैं, इससे जनता को सच्चाई का पता चलेगा व साथ में यह भी पता चलेगा के भारतीय जनता पार्टी के विधायक कोरोना को लेकर जनता के लिए कितने गंभीर है।
उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी को अगर उपवास करना ही था, तो अपनी सरकार के खिलाफ करते जिनकी सरकार जनता के प्रति संवेदनशील नही रही ।





















