
– अज़हर मलिकबाजपुर – उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के केलाखेड़ा के गांव रम्पुरा काजी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब न्यू सकलानी ब्रिक ईट भट्टे की एक दीवार आज सुबह अचानक दो झोपड़ियों के ऊपर गिर गई। दीवार के गिरने से झोपड़ी में सो रहे दो मज़दूर मुकेश और शंकर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे के नीचे दबे मजदूरों के शवों को बाहर निकाला।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
आप को बता दे कि मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करके भारी बारिश होने की चेतावनी दी थी। पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते ही यह घटना घटित हुई है।





















