
– अज़हर मलिक काशीपुर – विश्वव्यापी महामारी कोरोना संक्रमण (कोविड-19) से जब दुनिया के तमाम देश पस्त नजर आ रहे हैं, तब भी भारत की जीवटता न सिर्फ कोरोना को मात देने में कामयाब होती दिख रही है, बल्कि लॉकडाउन की मुश्किलों को भी आसान बनाने में सफल हो रही है। लॉकडाउन के दौरान कोई बिना भोजन के न रहे, खाली पेट न सोये, इसका ख्याल पुलिस, प्रशासन से लेकर सामाजिक संस्थाएं भी जी-जान से जुटी हैं।
विद्यार्थियों द्वारा चलाई जा रही ‘प्रयास मानव विकास सोसाइटी’ नाम से संस्था ने हमेशा की तरह जरूरतमंदों को खाने के पैकेट बांटना शुरू कर दिया है। ‘प्रयास मानव विकास सोसाइटी’ की अध्यक्ष वंदना चौधरी के निर्देशों पर टीम ने एलटी भट्ट सरकारी अस्पताल कोरोना पीड़ित परिवार वालों को भोजन के पैकेट वितरित किए। इस टीम मेंं उपस्थित वंदना चौधरी ,एडवोकेट प्रीति शर्मा, एडवोकेट राम शर्मा ,मुस्कान,इशिका ,उज्जवल,मोनी चौधरी आदि मौजूद रहे।





















