
किच्छा – प्रदेश महामंत्री पुष्कर राज जैन के नेतृत्व में आज नगर के विभिन्न वार्डो में जाकर नगर वासियों को इस कोरोना वायरस की महामारी में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए ऑक्सीमीटर सैनिटाइजर मास्क एवं जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित किया।
पुष्कर राज जैन ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि कोरोना को देखते हुए हर कार्ड धारक को 20 किलो राशन मिलेगा, लेकिन लोगों से मिलने के बाद पता लगा के यह योजना अभी धरातल पर नहीं आई है। जब इस विषय को लेकर पूर्ति अधिकारी अधिकारी से बात की, लेकिन संतोषजनक जवाब ना मिलने के कारण तुरंत उप जिलाधिकारी नरेश दुर्गापाल से संपर्क कर गरीबों का राशन गरीबों तक पहुंचाने की मांग की। जिस पर उप जिलाधिकारी ने कल तक इस योजना को धरातल पर लाने का विश्वास दिलाया है।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बजाज, निर्मल सिंह हंसपाल, प्रवीण सेन, फिरदौस सलमानी, देवेंद्र सिंह, धनीराम, गुरप्रीत सिंह, पोला धर्मपाल, माखन पाल, फारुख कुरेशी, बिट्टू हंस पाल, सुरजीत सिंह, फहीम कुरेशी,अजय कश्यप, सोनू कोली, गोलू पमनेश, पूनम डाली, नीतू देवी, शांति देवी, फूलन देवी, सावित्री देवी, महिपाल, महेश कुमार, तारक सरकार, गोलू सिंह, मुन्नी देवी, चिंटू सरकार, प्रेम सरकार, डोली देवी आदि लोग उपस्थित थे।





















