किच्छा – नगर पालिका क्षेत्र में कोरोना से बचाव के हेतु खर्च करने के लिए विधायक राजेश शुक्ला ने आज 5 लाख रुपए का चेक उपजिलाधिकारी नरेश दुर्गापाल के साथ अधिशासी अधिकारी संजीव मेहरोत्रा को सौंपा।
विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि 5 लाख रुपए से कोरोना महामारी में कार्य कर रहे नगरपालिका कर्मचारियों के सुरक्षा के उपकरण के साथ ही नगर पालिका क्षेत्र में कोरोना महामारी से बचाव के लिए सभी वार्डो में सैनिटाइज का कार्य करने व महामारी से बचाव के लिए अन्य सामग्री खरीदने के लिए आज 5 लाख रुपए का चेक नगर पालिका अधिशासी अधिकारी संजीव मेहरोत्रा को सौंपा है।
उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजो के इलाज के लिए सूरजमल कॉलेज में 100 बेड का कोविड-केयर सेंटर अस्पताल चल रहा है जहां मरीजों को उचित उपचार मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा होम आइसोलेट लोगों को घर पर ही दवाई की व्यवस्था की जा रही है। नगरपालिका क्षेत्र में सेनेटाइजेशन एवं अन्य कार्यों के लिए आज 5 लाख रुपए नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को सौंपा गया है, कम पड़ने पर भविष्य में भी नगरपालिका का पूर्ण सहयोग करने को तैयार हूं। उन्होंने सभी से अपील की कि कोरोना महामारी से बचाव में सभी अपना सहयोग दे। इस दौरान उपजिलाधिकारी नरेश दुर्गापाल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस के त्रिपाठी मौजूद थे।





















