
– 100 बेड के अस्पताल के लिये सीएम ने दिए निर्देश– देहरादून में सीएम तीरथ सिंह रावत से मिले विधायक राजेश शुक्ला
– नाहिद खान
देहरादून – कोरोना महामारी के दौर में माननीय फोटो खिंचाकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ले रहे है,ऐसे में कुछ ऐसे भी विधायक है जिनके भीतर समाजसेवा का ऐसा ज़ज़्बा भरा पड़ा है कि वो अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक सुविधाये दिलवाने के लिये प्रयत्नशील है। ऐसे ही उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले की किच्छा-पंतनगर क्षेत्र से चुने गए युवा भाजपा विधायक राजेश शुक्ला है ,जिन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जैसे बड़े कद वाले प्रत्याशी को हरा कर अपना दबदबा कायम रखा। उन्होंने अपने क्षेत्र में विकासीय योजनाए लाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है।
लेकिन अभी बात करते है कोरोना महामारी काल की, ऐसे माहौल में अधिकतर माननीय क्षेत्र से नदारत है। ऐसे में राजेश शुक्ला ने अपने क्षेत्र में सूरजमल कॉलेज में 100 बेड का कोविड केयर सेंटर की स्थापना करवा दी। इसके बाद भी अस्पतालों में बेडो की कमी को देखते हुए, उन्हें बढ़ाने का प्रयास कर रहे है। रुद्रपुर में स्थापित प० रामसुमेर मेडिकल कॉलेज में स्टाफ बढ़ाने की पहल के बाद अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक स्वास्थ्य सेवाओं को उपलब्ध कराने के लिये वो प्रयत्नशील है।
अब उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मिल कर किच्छा के सरकारी अस्पताल को 100 बेड का अस्पताल के उच्चीकरण के लिए मांग कर दी है। उनका तर्क है कि किच्छा क्षेत्र में दर्जनों गॉव है, जहाँ स्वास्थ्य की अच्छी सुविधाये नहीं है जिसके कारण मरीज़ो को रुद्रपुर,बरेली या हल्द्वानी में प्राइवेट अस्पतालों में भागना पड़ता है। किच्छा अस्पताल का 100 बेड का उच्चीकरण और स्टाफ की नियुक्ति होने के बाद लोगो को चिकित्सा सुविधाएं बेहतर मिल सकेंगी। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात कर उन्हें एक मांग पत्र सौैंपा है। मुख्यमंत्री ने इस मांग पत्र पर सहमति जताते हुए स्वास्थ्य सचिव को निर्देश जारी कर दिए हैं।
किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री रावत को दिए मांग पत्र में कहा कि किच्छा सबसे पुरनी तहसील है,जहां बने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 30 बेड का अस्पताल संचालित हो रहा है। जो बड़ी आबादी को देखते हुए बहुत छोटा और नाकाफी है। ऐसे में उक्त अस्पताल का उपजिला अस्पताल के रूप में उच्चीकरण किया जाना आवश्यक है। विधायक शुक्ला ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मांग की कि उक्त अस्पताल को उपजिला अस्पताल के रूप में उच्चीकरण कर यहां 100 बेड का अस्पताल बनाया जाये। इस पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सचिव चिकित्सा को परीक्षण कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सीएम रावत ने विधायक शुक्ला को आश्वस्त किया कि उनकी मांग को जल्द ही पूरा किया जायेगा।





















