
काशीपुर – उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन को लेकर मची हाहाकार का असर उत्तराखंड में साफ दिखाई दे रहा है, सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर मरीजों के परिजन ऑक्सीजन के लिए उत्तराखंड के ऑक्सीजन प्लांट में कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इन्तजार कर रहे हैं, भले ही यूपी की योगी सरकार लाख दावे कर रही हो, कि प्रदेश में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है. लेकिन ऑक्सीजन प्लांटों में खडे मरीजों के परिजनों की विवशता यूपी सरकार के दावों की पोल खोल कर रख दी है। उत्तर प्रदेश सरकार भी पूरी तरह फेल हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश के मरीज़ो के रिश्तेदार मरीजों को अस्पताल में भर्ती करा कर ऑक्सीजन के लिए भटक रहे है। यह बेचारे ऑक्सीजन प्लांटों में सिलेंडर लेकर खड़े अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे है और मरीजों को बचाने के लिए सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर सिलेण्डर भरवाने के लिए उत्तराखंड के प्लांटों में आ रहे है। वहीं उत्तराखण्ड सरकार यूपी से आने वाले जरुरतमंदों को पुरी तरह से सहयोग कर रही है, जिससे मरीजों को उपचार में देरी ना हो।






















