– अज़हर मलिककाशीपुर – पीसीसीआई अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह से स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में विफल साबित हो रही है, सरकार के पास पूरे उपकरण नहीं है। जिससे कोरोना मरीजों को भारी दिक्कत हो रही है। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा प्रशासनिक मशीनरी पर भी कोई कन्ट्रोल नहीं है, जिसकी वजह से प्रशासनिक तंत्र की नाक के नीचे निजी अस्पतालों की मनमानी चल रही है और कोरोना मरीजों से मनमाने रूप से पैसा वसूला जा रहा है।
प्रीतम सिंह ने कहा कि दिल्ली यूपी और उत्तराखंड में जुमलेबाज लोग सरकार में बैठे है, जो काम नहीं सिर्फ जुमलेबाजी कर रहे है, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है, उन्होने कहा कि सरकार पूरी तरह से विफल है, कोरोना में स्थिति को संभालने में जिससे मरीज दरबदर भटक रहे है, जो सरकार के नकारापन को दर्शाता है।





















