
रुद्रपुर – भाजपा के दबंग विधायक राज कुमार ठुकराल पर बीती देर रात एक युवक ने पिस्टल से फायरिंग कर दी,लेकिन विधायक ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। विधायक पर हमले की खबर मिलते ही उनके समर्थको के साथ ही आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये। हमलावार मौके पर अपनी कार छोड़ कर भाग गये। पुलिस अब हमलावारों की तलाश कर रही है।

बीते देर रात भाजपा विधायक राज कुमार ठुकराल एलायंस कालोनी स्थित अपने घर जा रहे थे। एलायंस गेट के पास दो लोगो की कार से भिड़ंत हो गई थी और दोनों पक्षों के बीच गर्मागर्मी और हाथापाई हो रही थी। विधायक वहा से गुज़र रहे थे,उन्होंने दोनों के बीच जाकर बीच बचाव करने की कोशिश की। इसी बीच एक पक्ष ने विधायक राजकुमार ठुकराल पर पिस्टल तान दी और फायर कर दिया। हालांकि विधायक राजकुमार ठुकराल जैसे तैसे बचे और उन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई इस पूरे मामले में एक को छर्रे लगे हैं। जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है एसपी दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, वहीं जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी।





















