– इंडिया नज़र ब्यूरो
किच्छा – सूरजमल कॉलेज में बने कोविड अस्पताल को संचालित करने के लिए विधायक राजेश शुक्ला ने आज प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ अस्पताल में ही बैठक कर सख्त निर्देश देते हुए अस्पताल को कल से शुरू करने को निर्देशित किया।
समस्त प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विधायक राजेश शुक्ला ने सूरजमल कॉलेज में बने कोविड-19 अस्पताल का निरीक्षण किया सारी व्यवस्थाओं को देख कर बैठक में कल से सूरजमल कॉलेज में बने कोविड-19 अस्पताल को संचालित करने के सख्त लहजे में स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग ने हिला हवाली दिखाते हुए अस्पताल संचालन में दो-तीन दिनों का समय मांगा जिस पर विधायक शुक्ला विफर पड़े और उन्होंने कहा कि महामारी के इस दौर में अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से ना भागे, हर हाल में कल से सूरजमल कॉलेज में बने कोविड- अस्पताल को शुरू करना है इसके लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार रहें।
विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि किच्छा में कोविड अस्पताल के संचालन के बाद से कोरोना मरीजों को राहत मिलेगी, रुद्रपुर में बेड के लिए भटक रहे कोविड-पेशेंट को तत्काल चिकित्सा सुविधा सूरजमल कॉलेज में उपलब्ध हो जाएगी, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी।
बैठक में कोविड प्रभारी बंशीधर तिवारी ने कल से अस्पताल के संचालन कराने के लिए प्रशासनिक सहयोग के लिए बैठक में उपस्थित उपजिलाधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आज ही आवश्यक जरूरत के सामानों को सूरजमल कॉलेज में उपलब्ध कराने को निर्देशित किया। बैठक में सूरजमल ट्रस्ट सचिव एसएन शर्मा, उपजिलाधिकारी नरेश दुर्गापाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ पंचपाल, स्वास्थ्य केंद्र किच्छा चिकित्साधिकारी डॉ एच सी त्रिपाठी,डॉक्टर अश्वनी चौबे, पुलिस क्षेत्राधिकारी, उपखंड अधिकारी विद्युत, कोविड में लगे समस्त अधिकारी मौजूद थे।





















