
रुद्रपुर – कोविड-19 की दूसरी लहर से पूरा ऊधम सिंह नगर जिला बुरी तरह प्रभावित है,ऐसे में कोविड-19 के इलाज के लिये जीवन रक्षक दवाओं की कालाबाज़ारी से मरीज़ और उनके तीमारदार बुरी तरह त्रस्त है। इंजेक्शन और दवाइयाँ गायब करके उन्हें ऊंचे कीमत में बेचा जा रहा है। सबसे ज़रूरी गंभीर मरीज़ो को जीवन रक्षक दवाये उपलब्ध कराने के लिये एसएसपी दलीप सिंह कुंवर एक्शन में नज़र आये।
उन्होंने अपने कार्यालय में नगर के प्रमुख मेडिकल स्टोर के व्यापारियों के एक बैठक आयोजित कर दवाये और इंजेक्शन की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता पर चर्चा की गई और मेडिकल व्यापारियों की समस्याओ को भी गंभीरता से सुना।
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बैठक में मेडिकल स्टोर व्यापारियों से कहा कि कोरोना महामारी से बचाव में आपका योगदान बहुत महत्वपूर्ण है,ऐसे में कोरोना जैसी बीमारी से जूझ रहे मरीज़ो के मानवीय पहलु को देखते हुए मरीज़ के परिवारजनों को निर्धारित रेट पर ही दवा उपलब्ध कराई जाये। कोई भी दवा ओवर रेट में न बेचे,जिससे आमजन को कोई परेशानी न हो।
साथ ही एसएसपी ने मेडिकल स्टोरों के बाहर कोविड के दौरान प्रयोग में आने वाली प्रमुख दवाइयों की रेट लिस्ट फ्लैक्सी के माध्यम से प्रदर्शित करे। उन्होंने मेडिकल स्टोर व्यापरियों से कहा कि पुलिस के साथ समन्वय बनाये रखे और कोई भी समस्या आने पर पुलिस को अवगत कराये, इसके लिये एक वाट्सएप्प ग्रुप बनाये जाने का निर्णय लिया गया। जिससे समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके।
व्यापारियों ने ड्रग इंस्पेक्टर से वर्तमान में जिन दवाइयों की कमी आ रही है, उन्हें तत्काल मंगाने की व्यवस्था किये जाने की मांग भी बैठक में की गई है। बैठक में मुख्य रूप से एसपी सिटी,एसपी क्राइम, ड्रग इंस्पेक्टर,सीओ रुद्रपुर,इंस्पेक्टर कोतवाली के साथ व्यापार मंडल के संजय जुनेजा,रजत बत्रा,रमेश गुलाटी,अनीश सुखीजा आदि व्यापारी मौजूद थे।





















