
बाजपुर – कुमाऊ के आईजी अजय रौतेला व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे दोराहा बॉर्डर का कल निरीक्षण किया। उन्होंने अंतर राज्य, अंतर जनपदीय बैरियर रामपुर बैरियर, टांडा बैरियर ,गडप्पू बैरियर, सूर्या बैरियर, दोराहा बैरियर मे सुरक्षा,चैकिंग का जायजा लिया। आईजी अजय रौतेला ने पुलिस कर्मचारियों को सतर्कता बरतते हुए दूसरे प्रदेशों से आने वाले लोगों को दून स्मार्ट सिटी में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही प्रदेश में प्रवेश कराने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि उत्तराखंड में कोरोना वायरस का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। जिस पर रोक लगाने के लिए शासन और प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है, वहीं इसी के चलते प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही गाइडलाइन का पुलिस प्रशासन द्वारा कितना सख्ती से पालन किया जा रहा है, इसका निरीक्षण करने के लिए कुमाऊ के आईजी अजय रौतेला दोराहा बॉर्डर पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बॉर्डर का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को सरकार द्वारा दी जा रही गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
(अजय रौतेला,आईजी कुमाऊं परिक्षेत्र)
कुमाऊ के आईजी अजय रौतेला ने कहा कि दूसरे प्रदेश से आने वाले लोगों को पुलिस प्रशासन द्वारा दूर स्मार्ट सिटी में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही प्रदेश में आने की अनुमति दी जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की चपेट में आने से पुलिस के कई कर्मचारी और अधिकारी संक्रमित हैं, ऐसे में अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा तत्परता से अपना कार्य किया जा रहा है।
बाद में आईजी ने पंडित राम सुमेर शुक्ला मेडिकल कॉलेज और हल्द्वानी के सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में कोविड से सम्बन्धित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।





















