– अज़हर मलिक
बाजपुर – निजी अस्पतालों में मानव जीवन के साथ हो रहे खिलवाड़ को लेकर उत्तराखंड बाल्मीकि दलित समाज सुधार संगठन के अध्यक्ष अनिल वाल्मीकि ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसील कार्यालय में सौंपा। इस दौरान उन्होंने एक विशेष टीम का गठन कर बाजपुर के सभी निजी अस्पतालों की जांच कराये जाने की मांग की है।
बता दें कि उत्तराखंड बाल्मीकि दलित समाज सुधार संगठन के अध्यक्ष अनिल बाल्मीकि तहसील कार्यालय में पहुंचे। जहां उन्होंने बाजपुर क्षेत्र में संचालित हो रहे निजी अस्पतालों की जांच की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसील कार्यालय में सौंपा।
उन्होंने बताया कि बाजपुर के निजी अस्पतालों में अनुभवी चिकित्सकों का अभाव है, ऐसे में पैसों के लालच में लोग मानव जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। साथ ही अनिल बाल्मीकि ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार निजी अस्पतालों में उपचार के दौरान कई लोगों की मौत के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन अधिकारी सांठगांठ करते हुए इन्हें छोड़ देते हैं। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल से एक विशेष टीम का गठन कर बाजपुर के निजी अस्पतालों की जांच कराने की मांग की है।





















