रुद्रपुर – पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉ० गणेश उपाध्याय ने ऊधम सिंह नगर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ०देवेन्द्र पंचपाल से कोरोना वैक्सीनेशन को सम्पूर्ण जिले में लगाने के लिए वार्ड, ग्राम सभा, बूथ के अनुसार व्यवस्था करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि जनसंख्या के अनुपात में वैक्सीनेशन बहुत धीमी गति से चल रहा है जिससे कोरोना महामारी का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है 45 वर्ष से ऊपर के आयु के लोगों को दूसरी डोज़ वैक्सीन लगाने में सरकार के पसीने छूट रहे हैं। यदि उनको समय पर वैक्सीनेशन नहीं हुआ तो पहली डोज का असर भी समाप्त हो जायेगा।
वहीं 18 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए अस्पतालों में वैक्सीन और वैक्सीनेशन का कोई इंतजाम नहीं है। यदि तेजी से वैक्सीनेशन नहीं किया गया तो भारी भीड़ जुटने से वैक्सीनेशन सेंटरों पर भायी अव्यवस्था फैल जाएगी तथा वहां कोरोना संक्रमण भी फैलने का खतरा है। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन तथा कोविड-19 के इलाज के लिए ही स्वास्थ्य कर्मियों का उपयोग किया जाए। जबकि एडमिनिस्ट्रेशन तथा डॉक्यूमेंटेशन के लिए अन्य विभागों के कर्मचारियों की मदद ली जाए। स्वास्थ्य कर्मचारियों पर अत्यधिक दबाव है उन्हें मात्र कोविड-19 के लिए ट्रैकिंग, ट्रेसिंग, टेस्टिंग और ट्रीटमेंट के लिए ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए। जिस पर सीएमओ डॉक्टर देवेंद्र पंचपाल ने जल्द ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया।





















