
जसपुर – यहां एसडीएम ने शिकायत मिलने के बाद खाद्य विभाग के तीन केंद्रों पर छापेमारी की इस दौरान उन्हें क्रय केंद्रों पर काफी खामियां मिली इस पर उन्होंने खाद्य विभाग के अफसरों को फटकार लगाते हुए तत्काल व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश जारी किए
जसपुर एस डी एम सुंदर सिंह ने तहसील परिसर में लगे गेहूं खरीद तोल केंद्रों में 3 कांटों पर पहुंचे जहां उन्होंने जांच के दौरान स्टॉक रजिस्टर चेक किये। जिसमे डाटा अधूरा पाया गया, तो वही स्टॉक रजिस्टर पर अधिकारियों के साइन भी नहींं थे सेंटर पर गेहूं से भरे बोरे खुले पाए जाने पर एसडीएम ने अधिकारियों को लताड़़ लगाते हुए तोल सेंटर ठेकेदार की कार्यशैली पर भी भड़के उन्होंने कहा कि बोरो की सिलाई अनिवार्य है, वही किसान हरजीत सिंह ने बताया कि वह 124 कुंटल गेहूं लाया था। लेकिन उसकेेेे 4 कुंटल गेहूं चोर चुरा के ले गए। जिस पर एसडीएम ने गेहूंं खरीद तोल सेंटरों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कराने की भी बात कही। उप जिलाधिकारी जसपुर ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए आगामी भविष्य में कार्य दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए।





















