
– इंडिया नज़र ब्यूरो
रुद्रपुर – क्षेत्रीय विधायक राज कुमार ठुकराल ने आज जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरु के साथ मेडिकल कॉलेज में बनाये गये कोबिड सेंटर का ज़ायज़ा लिया। साथ ही कॉलेज में आक्सीजन और जीवनदायी दवाओं की उपलब्धता के वारे में जानकारी ली। राज कुमार ठुकराल ने कहा कि वो किसी भी हाल में जीवन रक्षक दवाओं और आक्सीजन की कमी नहीं होने देंगे ,इसके लिये हरसंभव प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने मेडिकल कॉलेज में स्टाफ की कमी को भी पूरा करने के बाबत चर्चा की।
विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने और आक्सीजन की कमी को दूर करने के लिये उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाक़ात कर विधायक निधि से आक्सीजन प्लांट लगाने का प्रस्ताव दिया है। जिस पर निर्णय होते ही उसकी डीपीआर बनाई जाए। जिससे आक्सीजन प्लांट लग सके।
उन्होंने कहा कि वो जनता के सेवक है किसी को भी कोई दिक्कत या परेशानी है तो उनको जानकारी उपलब्ध करवाये ,वो उसका समाधान कराने का भरकस प्रयत्न करेंगे। साथ ही उन्होंने सभी नागरिको से अपील की है कि वो केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दी गई गाईडलाईन का कड़ाई से पालन करे। मास्क लगाये और दो गज़ की दूरी बनाये रखे। अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीनेशन करवाये।





















