
काशीपुर – बिना ऑक्सीजन के सांसों की डोर टूटती जा रही है, और मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, कोरोना काल के इस संकट में आक्सीजन की कमी के चलते लोगों की सांसे टुटती जा रही है, काशीपुर क्षेत्र में भी लोगों को आक्सीजन की कमी से जुझना पड रहा है, जिसके चलते उनको दुसरे शहरों की ओर इलाज के लिए भागना पड रहा है।
चरमराती स्वास्थ्य सेवाओं के चलते लोगों को अस्पतालों में न तो बेड ही उपलब्ध हो पा रहे है और न ही मरीजों को आक्सीजन ही मिल पा रही है। एसे में मरीज इधर उधर भटक रहे है, जबकि प्रशासन अपनी ओर से पुरी कोशिशों में जुटा है बावजुद इसके क्षमता से अधिक आक्सीजन की मांग होने की वजह से लोगों में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। जबकि स्वास्थ्य सेवाओं को दुरस्थ करने के भले ही दावे किये जा रहे हो, लेकिन लगातार बडती कोरोना मरीजों की संख्या के चलते लोगों की सांसों की डोर टुटती जा रही है। वहीं अभी तक इस और
प्रशासन गम्भीरता नहीं दिखा रहा है।





















