– मो आरिफ
सितारगंज – वरिष्ठ पत्रकार रामासरे भारद्वाज की लंबी बीमारी के चलते निधन होने पर पत्रकारों ने जताया दुःख जताया है। स्व० श्री भारद्वाज ने अपनी लेखनी से क्षेत्र में जनहित से जुड़े मुद्दों को बेबाकी से उठाया था। वो एक दैनिक समाचार पत्र से जुड़े हुए थे। इस बीच काफी समय से वो बीमार चल रहे थे।
उनके निधन की जैसे ही सूचना मिली पत्रकार जगत के साथ ही क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। सितारगंज प्रेस क्लब ने राम आसरे भारद्वाज के निधन पर शोक सभा करके उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किये। क्लब के सदस्यों ने कहा कि स्व० राम आसरे भारद्वाज वरिष्ठ पत्रकार थे, उन्होंने समाज में हमेशा अपनी कलम से बुराइयों को दूर करने का प्रयास किया था। राम आसरे भारद्वाज ने कई प्रमुख अखबारों में काम किया था। वर्तमान में वह एक साप्ताहिक अखबार के संपादक थे।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में राजेंद्र तिवारी (हिन्दुस्तान), यामीन अंसारी अमर उजाला, मोहम्मद आरिफ क्राईम स्टोरी ,अविनाश श्रीवास्तव दैनिक जागरण , हनीफ बाबा हिन्दुस्तान क्राइम, विकास गुप्ता उत्तर उजाला, रवि रस्तोगी स्वतंत्र हलचल,कफील अहमद न्यूज़ प्रिंट,कासिम अंसारी अमर उजाला, अबरार अहमद उत्तरांचल दर्पण,उमेश पांडे, अनीस रजा, इमरान अंसारी,लईक अंसारी, गुरचरण सिंह आदि पत्रकारो के शोक संवेदना व्यक्त की।





















