– इंडिया नज़र ब्यूरो
ऊधम सिंह नगर – उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के ग्राम महेशपुरा से दिल दहला देने वाली एक लाईव आत्महत्या की वायरल वीडियो ने सनसनी फैला दी है। गाँव के ही रहने वाले 26 वर्षीय विक्रम ने सिर्फ इस कारण लाईव आत्महत्या कर ली,क्यों कि उसकी पत्नी नाराज़ होकर मायके गई थी,जो पति को नवजात शिशु से मिलने नहीं दे रही थी। अपने पहले बच्चे को देख न पाने के कारण विक्रम मानसिक रूप से अवसाद में चला गया था। उसने अपनी ज़िन्दगी ख़त्म करने से पहले वीडियो में पत्नी पर आरोप लगाकर मोबाइल से अपनी आत्महत्या की वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली थी।
वायरल वीडियो विचलित कर देने रोंगटे खड़े के देने वाली है,विक्रम ने पहले घर की लोहे के एंगल में साड़ी को बांधा था। फिर मोबाइल कैमरा ऑन करके अपने गले में फ़ासी का फंदा लगाया और आत्महत्या से पहले अपनी पत्नी ज्योति को जिम्मेदार बता कर आत्महत्या कर ली। वायरल वीडियो लगभग 17 मिनट की है,उसमे सिर्फ विक्रम इतना ही बोल रहा है कि ”मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी पत्नी ज्योति है”। लेकिन जो कारण बताया जा रहा है,क्या वास्तव में नवजात को न दिखाये जाने से दुःखी होकर विक्रम ने आत्महत्या की या कोई और परिवारिक कारण था ? यह पुलिस के लिये जांच का विषय है।
जानकार सूत्रों का कहना है कि विक्रम की शादी एक वर्ष पूर्व नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी की रहने वाली ज्योति से हुई थी। कुछ दिन पहले ही गर्भवती पत्नी ज्योति पति से अनबन होने के कारण मायके चली गई थी। जहाँ उसने नवजात शिशु को बीते 6 अप्रैल को जन्म दिया था। लेकिन अनबन के चलते विक्रम को नवजात बच्चे से नहीं मिलने दिया जा रहा था। जिससे वह मानसिक अवसाद में आ गया था।
वही इस मामले में दोराहा के चौकी इंचार्ज अरविन्द बहुगुणा का कहना है कि इस मामले में युवक का शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। आत्महत्या का कारण पति पत्नी के बीच अनबन बताया जा रहा है। तहरीर आने पर कार्यवाही की जाएगी।





















