हल्द्वानी – यहां अचानक उस वक्त अफरातफरी मच गई,जब बरेली रोड के गौजाजाली के पास पार्किंग खड़ी कारो में आग लग गयी। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने देखते ही देखते पार्किंग में खड़ी 4 गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। यह आग कैसे लगी इसका अभी पता नही चल पाया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एक तेज आवाज सुनाई देने के बाद वह बाहर आए तो कारो से आग की लपटे निकलते देखी। इसके पास में ही मस्जिद भी है, आग लगने पर आसपास के लोगो ने इस आग को खुद आग बुझाने की कोशिश की ओर ओर आसपास खड़ी कारो को वहां से हटवाया नही तो यह आग उन गाड़ियों को भी चपेट में ले लेती।
घटना की सूचनास पाकर पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया हालांकि चार कार जलकर राख हो गई हैं। वहीं आग लगने का कारण पता लगाया जा रहा है।





















