

– अज़हर मलिक
काशीपुर – कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है, लगातार जिले में कोरोना के केस बढ़ते जा रहे है,काशीपुर में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से एक ही दिन में 74 केस सामने आये है, जो कोरोना केस की विस्फोटक स्थिति को बताता है, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार निजी और सरकारी अस्पतालों से आयी रिपोर्ट के अनुसार लगातार जारी जांच में कोरोना के केस बढ़ते जा रहे है जो शुभ संकेत नहीं है,

ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट पर है जिसके चलते कई टीमें बनाकर वैक्सीनेशन ज्यादा से ज्यादा लगायी जा रही है, साथ ही पॉजिटिव केसों पर भी पूरी तरह से निगरानी करते हुए होम आइसोलेशन किया जा रहा है, स्वास्थ्य विभाग की मानें तो अभी तक कोई गंभीर पॉजिटिव केस नहीं आये है,फिलहाल जितने भी केस सामने आये है उनको पूरी तरह से ओबसर्व किया जा रहा है, आगे स्थिति भयावह ना हो इसके लिए प्रशासन भी अलर्ट पर और जिले की सीमाओं पर लगातार जांच की जा रही है।





















