

– अज़हर मलिक
काशीपुर – अम्बेडकर जयंती पर प्रयास मानव विकास सोसायटी द्वारा गरीब बच्चों को निशुल्क पुस्तकें और आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया, इस मौके पर आप नेता दीपक बाली ने भी बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके पदचिन्हों पर चलने और उनके बनाने गये संविधान के अनुसार कार्य करने की बात कहीं।
वहीं सोसायटी की संस्थापक वंदना ने बताया कि उनकी सोसायटी महिलाओं और असहाय बच्चों की मदद के लिए निरंतर कार्य कर रही है, उन्होने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सोसायटी कई स्तर पर कार्य कर रही है साथ ही निर्धन बच्चों की शिक्षा के लिये भी सोसायटी कार्य कर रही है वहीं अम्बेडकर जयंती पर बच्चों को आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।






















