
– अज़हर मलिक
काशीपुर – शार्ट सर्किट से किसानों की खड़ी फसल में लगातार आग लगने के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जिसको लेकर कई बार विधुत विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई ठोस कदम न उठाएं जाने से गुस्साए किसानों ने विधुत विभाग के कार्यालय में धरना प्रदर्शन करते हुए विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
किसानों का आरोप है कि खेतो के पास से जाने वाली विधुत लाइन में हवा के चलते शार्ट सर्किट होता है, जिससे निकलने वाली चिंगारी खेतों की खड़ी फसलों में विकराल आग का रूप ले लेती है, जिससे किसानों की खड़ी फसल बर्बाद हो रही है और किसान का लाखों का नुकसान हो रहा है। जिसके चलते विभाग के अधिकारियों से मांग की गई है कि लाइन को ठीक किया जाए और दिन के समय हवा चलने पर विधुत कटौती की जाये और जिन किसानों का नुकसान हुआ है उसका मुआवजा उनको दिया जाये , वहीं किसानों की मांगों पर विधुत विभाग के अधिकारियों ने अस्वासन दिया कि जल्द ही लाइन पर काम शुरू कर दिया जाएगा और किसानों के नुकसान के लिए उनको मुआवजा भी जल्द ही दिया जाएगा।





















