
रुद्रपुर – डबल इंजन की सरकार में विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं रहेगी, मोदीजी के नेतृत्व में केंद्र सरकार से लेकर ब्लॉक स्तर तक निरंतर विकास कार्य प्रगति पर हैं। उक्त बातें ब्लॉक प्रमुख ममता जलहोत्रा द्वारा हाई मास्ट लाइट का लोकार्पण करते हुए कही गईं।
उपस्थित ग्रामवासियों की मांग पर ब्लॉक प्रमुख ने गांव की मुख्य सड़क निर्माण हेतु भी घोषणा की। महाराजपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित अन्य कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख ममता जलहोत्रा व सांसद प्रतिनिधि विपिन जलहोत्रा द्वारा विद्यार्थियों को गण वेश वितरित किए गए । कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत सदस्य मेघा ठुकराल द्वारा की गई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष हरीश खानवानी, ग्राम प्रधान ज्योति रानी, वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार गगनेजा नरेंद्र ठुकराल, मुलखराज ठुकराल, कृष्ण ठुकराल, अमित मदान, अविनाश ठुकराल, शुभम पुजारा, परविंदर सिंह आदि उपस्थित रहे.





















