
– इंडिया नज़र ब्यूरो
जसपुर – बीती 29 मार्च को होली के दिन जसपुर के पतरामपुर स्थित कालू सिद्ध दरगाह पर दो एक ही समुदाय के पक्षों के बीच हुई मारपीट को लेकर कुछ ज़हरीली मानसिकता के लोग सोशल मीडिया पर झूठी खबरे फैला कर माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे है। जिसे लेकर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर एक्शन में आ गये है,उन्होंने ऐसे तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि भ्रामक और झूठी अफवाह न फैलाये ,जो भी अफवाह फैलायेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।ऐसे तत्वों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जायेगा।

साथ ही एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने सोशल मीडिया मानिटरिंग सैल को निर्देश भी दिये है कि भ्रामक एवं झूठी अफवाह फैलाने वाले तत्वों को चिन्हित कर कड़ी विधिक कार्यवाही करे। एसएसपी के एक्शन के बाद जिले भर में पुलिस एवं खुफिया विभाग सोशल मीडिया पर नज़र रखे हुए है।
आप को बता दे कि बीती 29 मार्च को जसपुर तराई पश्चिम वन प्रभाग के पतरामपुर रेंज में स्थित कालू सिद्ध बाबा की मजार पर दो मुस्लिम पक्षों अमजद अली और अब्दुल हमीद के बीच दरगाह पर निर्माण और चंदे को लेकर मारपीट हो गई थी। दोनों ही पक्षों की तहरीर के आधार पर कोतवाली जसपुर में मुकदमा FIR NO 69/2021 U/S 323/324/341/504/506 IPC बनाम अब्दुल हमीद आदि व मुकदमा FIR NO 70/2021 U/S 147/323/506 IPC बनाम रिजवान आदि पंजीकृत किया गया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। इस घटना को साम्प्रदायिक रूप देने के लिये कुछ अराजक तत्वों ने सोशल मीडिया पर ‘चादर चढाने को लेकर हिन्दुओं को दौडा-दौडा कर पीटे जाने की भ्रामक एवं झूठी अफवाह फैलाई जा रही है। जबकि सत्यता यह है कि दोनो पक्ष मुस्लिम समुदाय के थे.’
पुलिस का कहना है कि दोनो पक्षों की उक्त घटना को लेकर कुछ व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं झूठी अफवाहें फैलाई जा रही है, जिनको सोशल मीडिया मानिटरिंग सैल द्वारा चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। एसएसपी ने सभी से अनुरोध भी किया है कि सौहार्द और भाईचारा बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करे और अफवाह फैलाने वालो से सावधान रहे।






















