
– इंडिया नाज़ा ब्यूरो
रुद्रपुर – यहाँ प० राम सुमेर शुक्ला स्मृति मेडिकल कॉलेज में भाजपा विधायक राज कुमार ठुकराल ने भी जाकर कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। अब कुछ दिन बाद उनको दूसरी डोज लगाईं जायेगी।
इस अवसर पर भाजपा विधायक राज कुंमार ठुकराल ने कहा कोरोना वैश्विक महामारी है,इससे बचाव लिये 45 साल से ऊपर के लोगो को वैक्सीन लगाईं जा रही है। इसके लिये देश के वैज्ञानिको का विशेष आभार है कि उन्होंने देश में इसे विकसित कर लिया। कोरोना फिर से पाँव पसार रहा है। इससे बचाव के लिये खुद भी वैक्सीन लगवाए तथा दूसरों को भी प्रोत्साहित करे ,जिससे इस बीमारी से छुटकारा पाया सके।





















