
– अज़हर मलिक
बाजपुर – ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। बता दें कि बाजपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि बाजपुर तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी कार्यालय को हस्तांतरित किया जाए। तहसील परिसर में कार्यालय के लिए पर्याप्त भवन निर्मित है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवराज सिंह राणा ने बताया कि बाजपुर दीवानी न्यायालय से उप जिला अधिकारी का कार्यालय को तहसील के भवन में हस्तांतरित किया जाए तथा बाजपुर दीवानी न्यायालय में दो न्यायालय सिविल जज सीनियर डिविजन की स्थाई स्थापना की जाये, जिससे कि परिवार न्यायालय के मामले बाजपुर दीवानी न्यायालय में ही निपट सकें। जिससे कि बाजपुर की आम जनता को रुद्रपुर व काशीपुर न्यायालय के चक्कर ना काटने पड़े जिससे बाजपुर की आम जनता को लाभ मिलेगा।





















