
– इंडिया नज़र ब्यूरो
ऊधम सिंह नगर – उत्तराखण्ड स्पेशल टास्क फोर्स ने वन्य जीव तस्करो पर आज बड़ी कार्यवाही करते हुए रुद्रपुर क्षेत्र में चार वन्य जीव के अंगो के अन्तर्राष्ट्रीय तस्करो को 11 किलो के हाथी दाँत और स्विफ्ट कार सहित गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। यह तस्कर इसे तस्करी कर बेचने की फिराक में थे। हाथी दाँत काफी मोटी कीमत पर बिकता है।
आपको बता दे कि बीती 17 मार्च 2021 को एसटीएफ ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्ज़े से 8 किलो वजन का एक हाथी दांत बरामद किया था। इन अभियुक्तों की निशानदेही पर वन विभाग मृतक हाथी का शव पीपल पड़ाव के जंगल से बरामद किया था। लेकिन जब हाथी का पोस्टमार्टम हुआ तो उसका दूसरा दाँत बरामद नहीं हुआ था। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखंड ने हाथी दांत को बरामद करने के निर्देश दिए थे। जिस पर एसटीएफ उत्तराखंड व वन विभाग ने एस0टी0एफ0 कुमॉऊ एम0पी0सिंह के नेतृत्त्व में एक टीम का गठन किया था।
इस टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते रुद्रपुर स्थित रामपुर रोड से काशीपुर रोड करनैल सिंह उर्फ काली, निवासी ग्राम झगड़ पुरी, थाना गदरपुर,जिला उधम सिंह नगर, राजकुमार निवासी ग्राम असमत गंज सरगन खेड़ा, थाना अजीब नगर, जिला रामपुर उत्तर प्रदेश, रविंद्र सिंह उर्फ लव गुरु निवासी आरसन पाटसन, थाना स्वार, जिला रामपुर उत्तर प्रदेश, किशन सिंह निवासी बिंदुखत्ता, थाना लाल कुआं जिला नैनीताल को एक हाथी दांत (वजन 11 किलो) व एक स्विफ्ट कार संख्या संख्या UK07 L 5531 के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ और वन विभाग द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर में वन्य जीव जन्तू संरक्षण अधिनियम की सम्बन्धित धाराओं का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त गणों ने पूछताछ में बताया कि वह यह हाथी दांत पढ़किया पीपल पड़ाव केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर के जंगल से लाया गया है। यह हाथी दांत करीब डेढ़ माह पुराना है। एसटीएफ इन गिरफ्तार वन्य जीव तस्करो से जहां पूछताछ कर रही है,जिससे अन्य राजो का भी खुलासा हो सकता है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ वन्य जीव जन्तू संरक्षण अधिनियम, 1972 धारा 9,39,48,50,51 के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।
आप को बता दे कि इन दिनों एसटीएफ वन्यजीव तस्करो के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। अंतर्राष्ट्रीय वन जीव तस्कर जंगलो से बेज़ुबान वन्य जीव जन्तुओ की ह्त्या कर उनके अंगो की तस्करी कर रहे है। एसटीएफ इनका सफाया करने में लगा हुआ है। इन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली कुमायूँ यूनिट पंतनगर टीम में निरीक्षक एम0पी0सिंह,उप निरीक्षक के0जी0 मठपाल.का0 गुरवन्त सिंह.का0 महेंद्र गिरी.का0 किशोर कुमार.का0 दुर्गा सिंह पापड़ा.का0 गोविंद सिंह.का0 चंद्रशेखर मल्होत्रा.का0 प्रमोद रौतेला.का0 मनमोहन सिंह .का0 संजय कुमार.का0 नवीन कुमार.का0 सुरेंद्र कनवाल इसके अलावा वन विभाग टीम में रूपनारायण गौतम, वन क्षेत्राधिकारी,कैलाश तिवारी वन दरोगा,दिनेश शाही वन दरोगा,मोहम्मद ताहिर वन आरक्षी,सुरेंद्र सिंह वन आरक्षी आदि लोग शामिल थे।





















