
– इंडिया नज़र ब्यूरो
रुद्रपुर – गांधी पार्क के समीप एक युवक के साथ दो युवको ने बाइक सवार एक युवक से कार में टक्कर लगने से बचने के बाद भी आक्रोशित होकर पहले बुरी तरह से पीटा और नाले में फेक दिया और वहा भी उसको नहीं बक्शा। किसी तरह पिटते युवक ने अपनी जान बचाई।
(पीड़ित भूपेंद्र सिंह)
मामला मामूली विवाद का था जिसने बड़ा रूप धारण कर लिए। अग्रसेन चौराहे के समीप रम्पुरा निवासी भूपेंद्र सिंह अपनी बाइक से गांधी पार्क के पास जा रहा था ,तभी अग्रसेन चौराहे पर उसकी बाइक एक कार टकराते टकराते बची। इस पर कार सवार युवको ने उसे अपनी सेलून की दूकान में बुलाया और फिर उस युवक की हॉकी डाँडो से बुरी तरह पिटाई की। यही नहीं पीटते पीटते फेक दिया और फिर उस पर कूद कर पिटाई की। इस घटना के बाद बाहर बहुत भीड़ जमा हो गई और पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई।
पुलिस जब पहुंची तो पीटने वाले युवक भीड़ के हाथ लग गये और उन्होंने उनकी जमकर धुनाई लगा दी ,बड़ी मुश्किल से पुलिस कर्मियों ने इन्हे भीड़ से बचा कर कोतवाली पहुंचाया। भीड़ ने पुलिस के सामने ही जमकर गुंडागर्दी दिखाने वाले युवको को पीटा। घटना की सूचना पाकर एसपी सिटी और सीओ भी भारी पुलिस बल के साथ मोके पर पहुंच गए। एसपी सिटी ने आसपास लगे केमरो की सीसीटीवी चेक की। दोनों युवको को पुलिस कोतवाली ले गई है ,समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज करने की सूचना नहीं है।
(सीसीटीवी फुटेज)





















