– प्रदीप फुटेला
बरेली – सामाजिक कार्यों में सदैव संलग्न रहने वाली लवी सिंह असिस्टेंट प्रोफ़ेसर, इनवर्टीस विश्वविद्यालय व सामाजिक कार्यकर्ता को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वर्ण भारत परिवार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह में नारी शक्ति सम्मान 2021 से नवाजा गया। नई दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में श्री आनन्द गिरि महाराज, इंडियन कमाण्डेन्ट ऑफिसर जी डी बक्शी,वर्ल्ड फ़र्स्ट इमेज साईंसिस्ट डा. कुलजीत उप्पल, एम्बेसी ऑफ़ द रिपब्लिक ऑफ़ स्लोवेनिया डा. मर्जन सेनसेन, हॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनका वर्मा, आई पी एस अभिजीत के राजन, डी सी पी जितेन्द्रमणि त्रिपाठी,मशहूर भजन गायक विशु भटनागर आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में देश के बीस से भी अधिक राज्यों से समाज व देश निर्माण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 11 पुरूषों, 11 बच्चे व 101 महिलाओं को मैडल, प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी आदि देकर सम्मानित किया गया। स्वर्ण भारत परिवार के संस्थापक पीयूष पंडित ने सभी का धन्यवाद व शुभकानाएं देते हुए कहा कि भविष्य में भी हम इससे बेहतर करने के लिए सदैव प्रयासरत हैं। कार्यक्रम को विधिवत् रूप से लाइव 24, इंडिया टुडे, NDTV इंडिया, प्राइम TV, न्यूज़ इंडिया 27, जी न्यूज़ आदि चैनलों के माध्यम से प्रसारित किया गया। लवी सिंह ने इस सम्मान का सम्पूर्ण श्रेय अपने माता-पिता व गुरूजनों को समर्पित करते हुए कहा कि यह सब ईश्वर के आशीर्वाद व बढ़ों की प्रेरणा से ही सम्भव है, साथ ही उन्हें लाइफ चेन्जींग वुमेन अवार्ड, नारी शक्ति सम्मान, तेजस्विनी, सर्वश्रेष्ठ कवयित्री आदि सम्मान भी महिला दिवस के अवसर पर प्राप्त हुए।





















