

– अज़हर मलिक
काशीपुर – यहां सगे रिश्तो को तार तार कर देने वाला शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है। एक कलयुगी पिता पर ही अपनी 12 साल की नाबालिग पुत्री पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पीड़िता की माँ ने पुलिस को दी गई तहरीर में अपने पति पर संगीन आरोप लगाए है। साथ ही उसने खुद के साथ भी मारपीट और गाली गलौज करने के आरोप भी लगाए है। पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल काशीपुर के कुण्डेश्वरी निवासी महिला ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती है। उसका पति प्रवेश कुमार आये दिन शराब पीकर गालीगलौच व मारपीट करता है तथा 12 वर्षीय पुत्री के साथ अश्लील हरकतें करता है। आरोप लगाया कि बुधवार को भी उसने पुत्री के संग छेड़छाड़ व गलत हरकतें कीं। महिला ने पति से पुत्री की अस्मत को खतरा बताते हुए कार्यवाही की गुहार लगाई है। पीड़िता की मां के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354, 323, 504 आईपीसी एवं 9/10 पाॅक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार का कहना है कि उपरोक्त मामला संगीन था,पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।





















