

– अजहर मलिक
काशीपुर – उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में आम आदमी पार्टी कुछ ज़्यादा ही सक्रिय है। इस बार आप आदमी पार्टी ने हाल ही चमोली घाट क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किये जाने के खिलाफ राज्य की त्रिवेंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राज्य सरकार के खिलाफ तख्तियां लेकर नगर में प्रदर्शन किया।

आप को बता दे प्रदर्शनकारियो पर लाठी चार्ज किया गया था,जिससे उन्हें काफी गंभीर छोटे आई थी। कई अन्य राजनीति पार्टियों के साथ आम आदमी पार्टी ने भी इस मुद्दे पर सरकार को निशाने पर लिया। वही प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक वाली के नेतृत्व में काशीपुर में भी आम आदमी पार्टी का किले मोहल्ले से काशीपुर के मुख्य चौराहे तक विरोध में पद यात्रा निकाली। जिसमें त्रिवेंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को रावण का दर्जा तक दे डाला।



















