

– इंडिया नज़र ब्यूरो
ऊधम सिंह नगर – जिले के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर हमेशा कुछ नया करते रहते है,अब उन्होंने पुलिस परिवार की महिलाओ को आत्म निर्भर बनाने के लिये पुलिस लाईन में बेकरी ओर ब्यूटीशियन कोर्स का निःशुल्क प्रशिक्षण दिलाने की शुरुआत करवाई है। जिससे यह महिलाये आत्म निर्भर हो सकेंगी। कप्तान की इस पहल की नगर में और पुलिस विभाग में प्रशंसा की जा रही है।

दरअसल पुलिस विभाग में कार्यरत पुलिस कर्मियों का परिवार पुलिस लाईन में बने कवार्टरो में रहता है। काम काजी महिलाये अब इस प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर तलाश कर सकेंगी। इससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा भी मिलेगा।
एसएसपी की इस पहल से पुलिस परिवार की महिलाये बेहद खुश है,उनके द्वारा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया जा रह है। पुलिस लाईन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में बेकरी और कुकिंग का प्रशिक्षण मानसी छाबड़ा द्वारा दिया, जबकि ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण मानिक पाल द्वारा दिया जा रह है।

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि बेकरी एवं कुकिंग कोर्स सीखने के बाद महिलाओं को ब्यूटीशियन,योगा के कोर्स भी कराये जाएंगे। कोर्स कराने का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना व आत्मनिर्भर बनाना है।





















