

रुद्रपुर – यूट्यूब पर ‘फ़िल्मी चाणक्य’ चैंनल चलाने वाले दो भाई दीपक गौतम और चन्दन गौतम अब यूट्यूब पर ‘टीएलबी फिल्म्स’ के नाम से नये यूट्यूब चैंनल का अवतार ला रहे है। जिसमे शार्ट फिल्मो के माध्यम से आसपास उभरती नई प्रतिभाओ को काम करने का मौका मिलेगा
इसकी शुरुआत टीएलबी फिल्म्स ने कर दी है, इनके बैनर तले प्रेम पर आधारित ‘लव का दि एन्ड रिटर्न’ शार्ट फिल्म का निर्माण किया गया है ,जिसकी इन दिनों एडिटिंग का कार्य तेज़ी से चल रहा है। इस फिल्म को प्रोड्यूस लेखक, फिल्मकार, नाहिद खान ने किया है। जबकि इसका निर्देशन और डीओपी का कार्य दीपक गौतम और चन्दन गौतम ने किया है। हालांकि अभी चैनल की यह शुरुआत है।

‘लव का दि एन्ड रिटर्न’ शार्ट फिल्म की रिलीज़ से पहले कुछ पोस्टरों को लाँच किया गया है । जिसे टीएलबी ने अपने फेसबुक के ऑफीशियल पेज पर शेयर किया है। इसके साथ ही इसे सोशल मीडिया पर भी जारी किया गया है। इस मौके पर शार्ट फिल्म से जुडी कैमरा और तकनीकी टीम के साथ ही इसमें अभिनय करने वाले कलाकार भी मौजूद थे,जिनमे मुख्य रूप से प्रोड्यूसर नाहिद खान और मुख्य भूमिका निभाने वाले दीपक गौतम,अभिनेत्री एनी गौतम सहायक कलाकार अजय चंद्रा,यश शर्मा,सचिन वर्मा,मीडिया से राजीव चावला सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
इस शार्ट फिल्म की शूटिंग नगर क्षेत्र की विभिन्न अच्छी लोकेशन पर की गई है। इसे बहुत जल्द यूट्यूब पर लाँच किया जायेगा। टीएलबी फिल्म्स अलग अलग विषयो पर शार्ट फिल्मो का निर्माण करेगा।





















