

– अज़हर मलिक
काशीपुर – भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा ने अपनी सरकार पर मीडिया के माध्यम से नाराजगी दर्ज कराई थी। उनके बयान के बाद उत्तराखंड में राजनीति सरगर्मियां तेज होती हुई दिखाई दे रही है।
वही चीमा के ब्यान पर पलटवार करते हुए बसपा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आसिम ने विधायक के ब्यान को सिर्फ मीडिया की सुर्खियां और चर्चाओं में रहने एक घटिया स्टंट बताया। उनका आरोप है कि भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा सुर्खियों में रहने के लिए कुछ ना कुछ विवादित बयान देते रहते है जिससे वो सुर्खिया बटोर सके। इस बार उन्होंने अपनी सरकार के खिलाफ को ही कठघरे में खड़ा सुर्खिया बटोरी।
आसिम का कहना है कि अगर भाजपा विधायक वाकई अपनी सरकार से नाराज है, और किसानों के दर्द को समझते हैं। तो उन्हें अपनी पार्टी बहुत पहले ही छोड़ देनी चाहिए थी, क्योंकि त्रिवेंद्र सरकार के कार्यकाल से भाजपा के मंत्री,नेता खुश नहीं है। भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा के साथ तो त्रिवेंद्र सरकार ने सौतेला व्यवहार किया है। लगातार 4 बार से भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा काशीपुर विधानसभा से अपनी जीत का परचम लहरा रहे हैं। अगर त्रिवेंद्र सरकार विधायक हरभजन सिंह चीमा कि कुछ वैल्यू समझती तो कोई ना कोई मंत्री पद आवश्यक दिया जाता है।





















