

किच्छा – अब जिले के रुद्रपुर की तरह किच्छा में भी खुरपिया फ़ार्म की 1002 ज़मीन पर जल्द ही सिडकुल में औधोगिक इकाईया लगेंगी और लोगो को रोज़गार मुहैया होंगे। सिडकुल की स्वीकृति मिल गई है। यह सिडकुल अमृतसर-कोलकत्ता इंडस्ट्रीयल कोरीडोर के तहत बनेगा। इसके लिये जमीन का सीमांकन भी शुरू हो गया है।
यह जानकारी ‘इंडिया नज़र’ से बात करते हुए किच्छा के विधायक राजेश शुक्ला ने दी। साथ ही सिडकुल स्वीकृत होने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार प्रकट भी किया ।
विधायक राजेश शुक्ला ने दिल्ली से दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से सिडकुल के लिये प्रयासरत थे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनके अनुरोध पर किच्छा के खुरपिया फार्म की जमीन पर अमृतसर-कोलकत्ता इंडस्ट्रीयल कोरीडोर बनाने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया है। साथ ही अब भारत सरकार इसको बनाने के लिए बजट देगी। इससे न केवल राज्य की आय में इजाफा होगा बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।

उन्होंने कहा कि एसीआईसी में चयनित होने के बाद खुरपिया की 1002 एकड़ भूमि पर सीमांकन भी शुरू हो गया है। उक्त जमीन के सक्रिट रेट से दोगुना पैसा भारत सरकार इसके डेबलपमेंट के लिए देगी, जो कि इंफ्राटेक्चर विकसित करने के लिए खर्च होगा। इसके बाद भारत सरकार की मदद से यहां उद्योग लगेंगे। जिनके प्रस्ताव अभी से प्राप्त भी हो रहे हैं। शुक्ला ने बताया कि यह पूरा प्रोजेक्ट राज्य सरकार का होगा और इससे होने वाला राजस्व राज्य सरकार को ही प्राप्त होगा, जिसका लाभ उत्तराखंड की जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले तीन-चार वर्षो में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट व अमृतसर-कोलकत्ता इंडस्ट्रीयल कोरीडोर स्थापित होने के बाद किच्छा उत्तराखंड के विकसित विधानसभाओं में शामिल हो जायेगा। जो कि हम सभी के लिए गर्व की बात होगी।





















